CCTV Footage Reveals Attack Over Old Rivalry

Actionpunjab
3 Min Read


सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में गाड़ी को तोड़ते हुए बदमाश।

करनाल के सेक्टर-9 में देर रात पार्किंग में खड़ी कार के शीशे तोड़े जाने का मामला सामने आया है। गाड़ी मालिक अपनी कार पार्क कर अस्पताल गया हुआ था, लेकिन जब वह वापस लौटा तो उसकी कार के शीशे टूटे हुए मिले। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिस

.

रात सवा तीन बजे मिली सूचना गाड़ी मालिक परनीत ने बताया कि वह रात के समय अपनी कार सेक्टर-9 की पार्किंग में खड़ी करके अस्पताल गया था। इसी दौरान करीब सवा तीन बजे उसे एक युवक का फोन आया, जिसने बताया कि उसकी कार के शीशे किसी ने तोड़ दिए हैं। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचा।

सीसीटीवी में कैद तस्वीरों मे गाड़ी को तोडते हुए बदमाश।

सीसीटीवी में कैद तस्वीरों मे गाड़ी को तोडते हुए बदमाश।

CCTV में दो युवक आए नजर मौके पर पहुंचकर उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में दो युवक कार के पास दिखाई दिए। इनमें से एक युवक अपनी गाड़ी से डंडा निकालकर कार पर हमला करता दिखा, जबकि दूसरा युवक उसे रोकने की कोशिश करता रहा।

गाड़ी के अदंर पड़े टूटे हुए शीशे का दृश्य।

गाड़ी के अदंर पड़े टूटे हुए शीशे का दृश्य।

पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह पीड़ित के अनुसार, आरोपियों में से एक युवक के साथ उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी। करीब एक सप्ताह पहले दोनों के बीच गाली-गलौच हुई थी। उस समय उसने युवक को समझाया था कि ऐसी बातों का कोई फायदा नहीं होता, लेकिन आरोपी ने रंजिश रखते हुए इस वारदात को अंजाम दिया।

जान से मारने की दी धमकी पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने धमकी भी दी थी कि अगर वह मौके पर मौजूद होता तो उसे जान से मार देते। घटना के बाद से वह और उसका परिवार सहमे हुए हैं।

क्षतिग्रस्त कार का दृश्य।

क्षतिग्रस्त कार का दृश्य।

पुलिस ने शुरू की जांच पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत सेक्टर-9 चौकी में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *