![]()
चूरू के नया बास से शिव मंदिर तक महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा।
चूरू के श्रीराम मंदिर में शनिवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। नया बास के रमेशचंद्र इंदौरिया के सानिध्य में यह कथा आयोजित की जा रही है।
.
कार्यक्रम की शुरुआत नया बास से शिव मंदिर तक कलश यात्रा के साथ हुई। इस शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं। नई सड़क पर मनीष कुमावत ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शहर के मुख्य बाजार से होते हुए यह यात्रा राम मंदिर पहुंची।
कथा का वाचन कर रहे बाल संत भोले बाबा ने कहा कि कथा श्रवण से पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि कथा सुनने से मनुष्य के कष्टों का निवारण होता है और मन को आत्म शांति मिलती है।
बाल संत ने लोगों को सलाह दी कि केवल पंडाल में बैठकर आध्यात्मिकता दिखाना ही काफी नहीं है। कथा में सुनी गई बातों को जीवन में भी अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम का समय दोपहर सवा 12 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा रात 8 बजे से 10 बजे तक नानी बाई का मायरा कार्यक्रम होगा।